Connect with us

धर्म

Dhanteras 2023: धनतेरस पर न करें गलती, जानें पूजा करने की सही विधि

Published

on

धनतेरस का त्यौहार धन की देवी मां लक्ष्मी और आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की पूजा करके मनाया जाता है। इसी दिन से पर्वों की शुरुआत की जाती है। इस दिन लोग नए बर्तन, सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। यह खरीदारी अच्छी किस्मत और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।

धनतेरस पर पूजा का महत्व

धनतेरस के दिन पूजा करने का अपना एक विशेष महत्व है। यह मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से मां लक्ष्मी और धन्वंतरी देवता हमें आशीर्वाद देते हैं और हमारे जीवन में सेहत और समृद्धि लाते हैं।

पूजा किस समय करनी चाहिए 

Advertisement

धनतेरस की पूजा सामान्यतः संध्या के समय की जाती है। प्रदोष काल के दौरान पूजा करना अत्यंत शुभ होता है। कल 10 नवंबर 2023 को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाने वाला है जिसका शुभ मुहूर्त शाम 4 बजकर 9  मिनट से 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा(4:09 – 6:43)

धनतेरस पर पूजा कैसे करें

  1. सबसे पहले, धनतेरस के दिन प्रात:काल स्नान करें और नए वस्त्र पहनें।
  2. पूजा के स्थान को साफ करें, यहां रंगोली बनाएं।
  3. पूजा स्थल पर एक दीपक जलाएं और चार दिशाओं में चार दीपक अवश्य जलाएं।
  4. भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और धन्वंतरि की मूर्तियों को पूजा स्थल पर स्थापित करें। (याद रखें सर्वप्रथम किसी भी देवी देवता या शुभ कार्य की पूजा करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।)
  5. इसके बाद उन्हें गंगाजल से स्नान कराएं। ये भी पढ़ें : Dhanteras 2023: धनतेरस पर भूल कर भी न करें ये 10 गलतियां
  6. पूजा शुरू करने से पहले हाथ में जल लेकर संकल्प लें। फिर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश को तिलक लगाएं। इसके बाद धूप, दीप जलाएं और रोली, चावल, फूल, और प्रसाद चढ़ाएं (नैवेद्य (मिठाई, फल इत्यादि) अर्पित करें।) इसके बाद उनका आवाहन करें और मंत्रों का जाप करें। 
  7. लक्ष्मी मंत्र “ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः” और गणेश मंत्र “ॐ गणेशाय नमः” का जाप करें।
  8. धन्वंतरी मंत्र: धन्वंतरी की पूजा करते समय “ॐ धन्वंतरये नमः” का जाप करें।
  9. इसके बाद आरती उतारें याद रखें की सबसे पहले गणेश की आरती होती है.
  10. पूजा के अंत में मां लक्ष्मी की आरती करें। पूजा के बाद, सामर्थ्य अनुसार कुछ धन या वस्तुओं का दान करें।

 ये भी पढ़ें: कोई पूछे इससे पहले जान लो आखिर क्यों मनाया जाता है धनतेरस का पर्व ? 

ये खुशियों का त्यौहार है और धनतेरस के इस पावन अवसर पर आपके और आपके परिवार के जीवन में धन, समृद्धि, और स्वास्थ्य की बरसात हो यही कामना है हमारी तरफ से। आपको और आपके पूरे परिवार को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
2 Comments

2 Comments

  1. Pingback: Dhanteras 2023: धनतेरस पर भूल कर भी न करें ये 10 गलतियां - Ambe Bharati

  2. Pingback: Dhanteras 2023: कोई पूछे इससे पहले जान लो आखिर क्यों मनाया जाता है धनतेरस का पर्व ? - Ambe Bharati

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *