इस परिवार मे खुलेआम होता है सब कुछ!

यह एक इटालियन फिल्म “Ugly, Dirty and Bad” (“Brutti, sporchi e cattivi” – 1976) की व्याख्या है। जिसमे एक परिवार के बारे मे बताया गया है। कहानी की शुरुआत एक बड़े परिवार से होती है, जिसके मुखिया का नाम गाय सिंतो था। इस परिवार में कुल 36 सदस्य थे और वे सभी एक ही घर में रहते थे। गरीबी के चलते इन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस परिवार में किसी के पास शर्म नहीं थी, और औरतें भी सबके सामने अपने कपड़े बदल लेती थीं। कुछ सालों पहले गाय सिंतो ने जंग में अपनी एक आंख खो दी थी, जिसके बदले में इंश्योरेंस कंपनी से उसे बहुत सारे पैसे मिले थे। लेकिन वह बेहद कंजूस था और उसने अपनी फैमिली में से किसी को भी कोई पैसा नहीं दिया। वह बाकियों के साथ इस घर में गरीबी और परेशानियों के साथ रहता था। गाय सिंतो का सबसे बड़ा डर था कि कोई उसके पैसे चुरा लेगा, इसलिए वह हमेशा अपने साथ एक बंदूक रखकर सोता था।

इस परिवार मे खुलेआम होता है सब कुछ!

गाय सिंतो के घर में केवल एक ही बाथरूम था और वह हमेशा उसमें बैठकर शराब पीता रहता था, जिससे घर के सभी लोग उससे परेशान थे। उसकी छोटी बेटी मारिया लोगों के घरों में कपड़े धोने का काम करती थी और फैमिली के बच्चों को संभालती थी। वह बच्चों को एक शेड में बंद कर देती थी ताकि वे कहीं भाग न जाएं। एक दिन उसका पोता उसके पास आता है और उससे शराब लाने के लिए पैसे मांगता है, लेकिन गाय सिंतो उसे मारकर भगा देता है।

गाय सिंतो जिस एरिया में रहता था, वहां के हालात बहुत खराब थे। ज्यादातर लोग चोरी करके ही अपना गुजारा करते थे और गुंडागर्दी और मारपीट करना आम बात हो चुकी थी। कोई उन्हें ऐसा करने से रोकता भी नहीं था। गाय सिंतो की बड़ी बेटी थॉमसीना बहुत खूबसूरत थी और वह पैसे कमाने के लिए कॉल गर्ल का काम करती थी। एक दिन जब वह अपने काम पर जा रही थी, तभी उसे मारिया मिलती है। मारिया उससे पूछती है कि तुम यह सब काम क्यों करती हो जबकि तुम इससे अच्छा और इज्जतदार काम कर सकती हो। थॉमसीना कहती है कि उसे इस काम के बहुत सारे पैसे मिलते हैं और इस दुनिया में ऐसा कोई दूसरा काम है ही नहीं जिससे वह इतने पैसे कमा सके। यह कहकर वह वहां से चली जाती है।

इस परिवार मे खुलेआम होता है सब कुछ!

घर के अंदर गाय सिंतो एक जगह बैठकर शराब पी रहा था और आने-जाने वाली औरतों को भी छेड़ रहा था। उसका यह रोज का काम बन चुका था और मोहल्ले की औरतें भी उससे बहुत परेशान हो चुकी थीं। इसी दौरान मोहल्ले में एक गाड़ी आती है जो राशन का सामान बेच रही थी। गाय सिंतो जल्दी से अपने घर पर आता है और अपनी पत्नी से लड़ने लगता है क्योंकि उसे लगता है कि उसकी पत्नी ने उससे पैसे चुराकर राशन खरीद लिया है। थोड़ी देर बाद गाय सिंतो का बड़ा बेटा उसके पास आता है और उससे कुछ पैसे मांगता है क्योंकि वह खुद का एक बिजनेस खोलना चाहता था, लेकिन गाय सिंतो उसे कोई पैसा नहीं देता और शराब पीने लगता है।

गाय सिंतो का एक और बेटा था जो लड़की बनकर लोगों से पैसे लूटता था। एक दिन वह अपना काम करके घर पर आता है और अपनी भाभी हार्लोट के करीब आने लगता है। बाहर खड़ा गाय सिंतो यह सब देख रहा था और उसे पता चल जाता है कि इन दोनों का चक्कर चल रहा है, लेकिन वह उस वक्त कुछ नहीं कहता। रात को जब सभी लोग सो रहे थे, गाय सिंतो हार्लोट के पास आता है और उसे बाथरूम में ले जाता है। वह उसे कहता है कि तुम जो मेरे छोटे बेटे के साथ करती हो, वह सब मेरे साथ भी करो। हार्लोट मना कर देती है तो गाय सिंतो जबरदस्ती करने लगता है।

गाय सिंतो का एक और बेटा था जो लोगों के पर्स चुराया करता था। यह देखकर हमें पता चलता है कि इस घर के सभी लोग एक नंबर के घटिया और नीच इंसान थे। उसी रात गाय सिंतो को एक सपना आता है जिसमें उसके परिवार वालों ने उसके सारे पैसे चुरा लिए हैं और वे सभी खुशी से रह रहे हैं। यह देखकर गाय सिंतो घबरा जाता है और अपने पैसों को ढूंढने लगता है। उसने अपने पैसे घर में कई जगहों पर छुपाए थे, लेकिन अब उसे वे पैसे कहीं नहीं मिल रहे थे। गाय सिंतो अपने पूरे घर को तहस-नहस कर देता है, लेकिन फिर भी उसे पैसे नहीं मिलते। अगले दिन घर के सभी लोग मिलकर घर का सारा सामान बाहर निकालकर चेक करते हैं कि पैसे कहां हैं, लेकिन उन्हें भी कुछ नहीं मिलता।

गाय सिंतो परेशान होकर बाथरूम में जाता है और वहां उसे पैसे मिल जाते हैं। दरअसल, गाय सिंतो हर वक्त नशे में रहता था, इसलिए उसने बाथरूम में ही पैसे रखकर भूल गया था। जब बाकी के लोग यह देखते हैं तो वे सभी मिलकर अपने भाई को मारने लगते हैं क्योंकि उसने ही कहा था कि बाथरूम में कुछ नहीं है। कुछ दिन बीत जाते हैं और एक दिन गाय सिंतो के घर पर एक लेटर आता है जिसमें उसकी दादी की पेंशन के बारे में लिखा था। घर के सभी लोग मिलकर दादी को बैंक में ले जाते हैं और उसकी पेंशन के सारे पैसे निकाल लेते हैं। बैंक के अंदर भी सभी लोग आपस में लड़ने लगते हैं और किसी तरह पैसों को आपस में बांट लेते हैं।

गाय सिंतो को नशे की हालत में एक एडवर्टाइजमेंट बोर्ड के पास देखा जाता है, जहां उसकी नजर शीला नाम की एक औरत पर पड़ती है। शीला की नजर भी गाय सिंतो पर पड़ती है और पहली नजर में ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। ये दोनों आपस में बहुत सारी बातें करते हैं और एक बार में जाकर खाते-पीते हैं। गाय सिंतो शीला से कहता है कि इस दुनिया में मुझे प्यार करने वाला कोई नहीं है। यह सुनकर शीला कहती है कि तुम यह कैसे कह सकते हो जबकि तुम्हारी इतनी बड़ी फैमिली है। गाय सिंतो कहता है कि वह परिवार के नाम पर धब्बा है और उनमें से कोई भी उससे प्यार नहीं करता। वे सभी उसके पैसों के पीछे पागल हैं।

इस परिवार मे खुलेआम होता है सब कुछ!

गाय सिंतो शीला को अपने घर चलने को कहता है, लेकिन शीला मना कर देती है। फिर भी गाय सिंतो जिद्द करके शीला को अपने साथ घर ले आता है। घर आकर गाय सिंतो अपनी पत्नी से कहता है कि शीला उसकी दूसरी पत्नी है। यह सुनकर उसकी पत्नी गुस्सा हो जाती है और अपने सभी बेटों को जगाने लगती है, लेकिन कोई नहीं उठता। एक दिन गाय सिंतो का एक बेटा शीला के करीब आने लगता है और यह बात गाय सिंतो को पता नहीं चलती। शीला भी अब गाय सिंतो के घर पर रहने लगी थी और उनके बीच का प्यार बढ़ता जा रहा था। गाय सिंतो अपनी पहली पत्नी को भूल जाता है, जिससे उसकी पहली पत्नी गुस्सा हो जाती है और उन दोनों को अलग करवाने के लिए काला जादू भी करवाती है।

जैसे-जैसे दिन बीतते हैं, गाय सिंतो की पूरी फैमिली उससे गुस्सा होने लगती है क्योंकि वह अपनी पत्नी को धोखा दे रहा था और अपने पैसों को शीला पर उड़ा रहा था। अगर यह सब ऐसे ही चलता रहा तो गाय सिंतो के सारे पैसे खत्म हो जाएंगे और उसके परिवार को कुछ नहीं मिलेगा। इसलिए पूरा परिवार मिलकर डिसाइड करता है कि वे गाय सिंतो को मार डालेंगे। दूसरी तरफ, गाय सिंतो और शीला शादी करने का प्लान बना रहे थे। एक दिन गाय सिंतो अपने पूरे परिवार को लेकर शीला से शादी करने के लिए चर्च पहुंचता है। वे दोनों शादी कर लेते हैं और शादी के बाद गाय सिंतो अपने परिवार को पार्टी देने के लिए क्रूज पर ले जाता है।

क्रूज पर जब गाय सिंतो खाना खा रहा था, तभी उसे पता चलता है कि उसके परिवार ने उसके खाने में जहर मिला दिया है। खाना खाते ही गाय सिंतो की हालत खराब होने लगती है। गाय सिंतो गुस्से में कहता है कि वह पुलिस को सब कुछ बता देगा और उन्हें जेल हो जाएगी। गाय सिंतो पुलिस स्टेशन जाने लगता है, लेकिन रास्ते में ही बेहोश होकर गिर जाता है। उसे लग रहा था कि अब वह मरने वाला है, लेकिन तभी उसे वहां एक पाइप नजर आती है जिसे वह अपने मुंह में डालकर जहर वाले खाने को उल्टी करके बाहर निकाल देता है। उसका यह तरीका काम कर जाता है और वह जिंदा बच जाता है।

गाय सिंतो अपने परिवार से बदला लेना चाहता था। रात को वह अपने घर आता है और पूरे घर पर शराब डालकर आग लगा देता है। इसके बाद वह एक पेड़ पर चढ़ जाता है और अपने पूरे परिवार को जलते हुए देखने लगता है। लेकिन परिवार वालों को आग लगने का पता चल जाता है और वे सभी बाहर निकल जाते हैं, जिससे किसी को कुछ नहीं होता। बाहर आकर वे लोग गाय सिंतो को पेड़ पर चढ़ा देखते हैं और समझ जाते हैं कि यह उसी का काम है। वे सभी उसे पत्थर मारकर पेड़ से नीचे गिरा देते हैं।

इस परिवार मे खुलेआम होता है सब कुछ!

अगली सुबह सभी परिवार के लोग घर को सही करने लग जाते हैं और गाय सिंतो दूर से यह सब देख रहा होता है। वह एक आदमी को अपना घर बेच देता है ताकि अपने परिवार से बदला ले सके। जिस आदमी को गाय सिंतो ने घर बेचा था, उसकी भी फैमिली में 36 लोग थे। जब वह आदमी अपने परिवार को लेकर घर में रहने आता है, गाय सिंतो की पत्नी घर खाली करने से मना कर देती है। इससे दोनों परिवारों में लड़ाई हो जाती है। दूसरी तरफ, गाय सिंतो घर बेचकर जो पैसे मिले थे, उनसे वह एक कार खरीदता है और शीला के साथ घर को तोड़ देता है।

इस परिवार मे खुलेआम होता है सब कुछ!

कुछ दिनों बाद हम देखते हैं कि सभी लोगों ने मिलकर घर को फिर से ठीक कर लिया है। अब गाय सिंतो के साथ वह आदमी भी उसी घर में रह रहा था जिसने गाय सिंतो से घर खरीदा था। लेकिन गाय सिंतो को डर था कि कोई उसके पैसे चुरा सकता है, इसलिए वह पैसों को अपने हाथ में लगे प्लास्टर में छुपा देता है। इससे पता चलता है कि गाय सिंतो अभी भी नहीं बदला है। और इसी के साथ यह कहानी यहीं खत्म हो जाती है। इस व्याख्या का उद्देश्य केवल जानकारी और मनोरंजन प्रदान करना है। मूवी के बारे मे विस्तार से जानने आप इस फिल्म को देख सकते है जो की आपका अच्छा मनोरंजन करेगी।