आज कल के समय मे लोगों के जीवन मे बहुत तरह की परेशानियाँ होती है, इन सभी परेशानियों के लिए वो कई तरह के दरबार और पंडित-तांत्रिकों के चक्कर काटते है। लेकिन साबर मंत्र एक ऐसा वरदान है जो आपको किसी के पास जाने नहीं जरूरत को खतम कर देता है । साबर मंत्र के बारे मे यहाँ तक कहा जाता है की इसके इस्तेमाल के लिए आपको गुरु की आवश्यकता नहीं है, इन मंत्रों मे किसी भी तरह का किलक नहीं लगा होता है जिससे सर्व जन इसका इस्तेमाल अपने भलाई के लिए कर सकते है। यहाँ हम आपको एक Powerful Bhairava Mantra के बारे मे बताएंगे जिसका इस्तेमाल कर के आप खुद की रक्षा कर सकते है।
Bhairava Sabar Mantra
हमें जो सतावै, सुख ना पावे सातों जनम।
इतनी अरज सुन लीजे, वीर भैरों। आज तुम।।
जीतने होय शत्रु मेरे, और जो सताये मुझे।
वाही को रक्त-पान, स्वान को कराओ तुम।।
मार-मार खड़गन से, काट डारो माथ उनके।
मास रक्त से नहावों, वीर भैरों तुम।।
कालका भवानी, सिंह वाहिनी को छोड़।
मैंने करी आस तेरी, अब करो काज इतनों तुम ।।
जपने की विधि
सवा सेर बूंदी के लड्डू, नारियल, अगरबत्ती और लाल फूलों की माला चढ़ाकर श्री वीर भैरव जी का पूजन करें। इसके बाद 21 दिनों तक प्रतिदिन 108 बार मंत्र ( sabar mantra) का जाप करें। बाद में आवश्यकता पड़ने पर केवल 7 बार पाठ करना पर्याप्त होता है। मान्यता है कि इससे साधक की रक्षा होती है और शत्रुओं का नाश होता है।
डिस्क्लेमर
इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी धार्मिक, तंत्र-मंत्र और ज्योतिष संबंधी सामग्री केवल शैक्षिक एवं जानकारी हेतु है। इसे आस्था और परंपरा के रूप में देखा जाए, वैज्ञानिक या चिकित्सीय सत्यापन के रूप में नहीं। हमारा उद्देश्य किसी भी समुदाय की भावनाओं को आहत करना या अंधविश्वास फैलाना नहीं है। यहाँ दी गई जानकारी के प्रयोग से होने वाले किसी भी परिणाम की जिम्मेदारी पाठक की स्वयं की होगी।